अपनी ही सरकार के खिलाफ पूर्व गृहमंत्री ने खोला मोर्चा, 4 अक्टूबर को देंगे धरना, जानें क्या है पूरा मामला

रायपुर : पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने बीते दिनों कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के खिलाफ उन्होंने सीएम विष्णु देव साय को पत्र लिखकर कलेक्टर को हटाने की मांग की थी. इसके बाद अब वे 4 अक्टूबर को धरने पर बैठने जा रहे हैं.

4 अक्टूबर धरने पर बैठेंगे ननकी राम कंवर

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को हटाने के लिए सीएम साय को पत्र लिखा था. उन्होंने सरकार को 3 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. इसके बाद अब ननकीराम कंवर ने अंतत: 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास रायपुर के सामने धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इसकी सूचना रायपुर कलेक्टर को प्रेषित की है.

कोरबा कलेक्टर के खिलाफ सीएम साय को लिखा था पत्र

बता दें कि कुछ दिनों पहले पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के खिलाफ सीएम विष्णु देव साय को पत्र लिखा था. उन्होंने कलेक्टर को हटाने की मांग की थी.

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया था कि कलेक्टर हिटलर प्रशासक की तरह काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ सैकड़ों भ्रष्टाचार के मामले हैं. ननकीराम कंवर ने कहा कि अगर कलेक्टर को तीन दिन के भीतर नहीं हटाया गया तो वे शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठेंगे. इसके बाद अब वे 4 अक्टूबर को धरना देने जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds