छत्तीसगढ़ में जमकर बरसे बादल, कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपनी विदाई के पहले तांडव मचा रखा है. वहीं राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई अलग-अलग जिलों शुक्रवार रात से जमकर बारिश हो रही है.
लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इतना ही नहीं रात भर बारिश होने के चलते राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया है. वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने रायपुर और दुर्ग संभाग समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर में हल्की से भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने गरज-चमक की भी आशंका जताई है.