आईएएस विकास शील होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव? अमिताभ जैन की जगह लेंगे

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सीनियर आईएएस अधिकारी विकास शील नए मुख्य सचिव होंगे. वे अमिताभ जैन की जगह लेंगे. अमिताभ जैन 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं. आईएएस अमिताभ जैन को तीन महीने के लिए संविदा नियुक्ति दी गई थी. इसके पहले नए मुख्य सचिव की रेस में सबसे ऊपर विकास शील का नाम चल रहा था, जिस पर गुरुवार को शासन की तरफ से मुहर लग गई.

छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से गुरुवार को आधिकारिक लेटर जारी करके ये जानकारी दी गई है. लेटर में बताया गया है कि 30 सितंबर को अमिताभ जैन मुख्य सचिव के पद से रिटायर हो रहे हैं, जिनकी जगह विकास शील लेंगे.

एशियन डेवलपमेंट बैंक में निभा रहे हैं जिम्मेदारी

आईएएस विकास शील स्वास्थ्य कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव, जल शक्ति मंत्रालय में पेयजल और स्वच्छता विभाग में जल जीवन मिशन के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक और जनवरी 2024 से एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) में कार्यकारी निदेशक के सलाहकार पद पर जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. आईएएस विकास शील गुप्ता वर्तमान में एशियन डेवलपमेंट बैंक के कार्यकारी अधिकारी की भूमिका में थे और अब छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव होंगे. आईएएस विकास शील की पत्नी और 1994 बैच की ही आईएएस निधि छिब्बर को नीति आयोग में पदस्थ हैं.

कौन हैं IAS विकास शील गुप्ता?

भारतीय प्रशासनिक सेवा 1994 बैच के अधिकारी विकासशील गुप्ता का जन्म 10 जून 1969 को उत्तर प्रदेश में हुआ था. बाद में वे उत्तराखंड में बस गए थे. उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से BE और इलेक्ट्रिकल में पोस्टग्रेजुएशन यानी एम्ई भी किया है. विकास शील गुप्ता 4 सितंबर 1994 को आईएएस की सर्विस जॉइन की थी. वे मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर थे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ कैडर चुना था. बता दें कि विकास शील बिलासपुर और रायपुर के कलेक्टर के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds