लॉगिन

शराब घोटाला केस में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ईओडब्लू  का बड़ा एक्शन, कई कारोबारियों के ठिकानों पर रेड

Chhattisgarh September 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
शराब घोटाला केस में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ईओडब्लू  का बड़ा एक्शन, कई कारोबारियों के ठिकानों पर रेड

शराब घोटाला केस में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ईओडब्लू  का बड़ा एक्शन, कई कारोबारियों के ठिकानों पर रेड

रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईओडब्लू की टीम ने 21 सितंबर को बड़ी कार्रवाई की है. 3200 करोड़ के इस आबकारी घोटाले में जांच के लिए ईओडब्लू की टीम ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में कई शराब और कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है. रायपुर के देवनगरी स्थित शराब कारोबारी अवधेश यादव के घर पर भी ईओडब्लू की रेड सुबह से जारी है.

प्रदेश में 10 ठिकानों पर ईओडब्लू की रेड

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में जांच के लिए ईओडब्लू की टीम ने सुबह-सुबह प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर रेड मारी. यह रेड रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में कई शराब और कोयला कारोबारियों के करीब 10 ठिकानों पर मारी गई है. इनमें रायपुर में 3 से 4 ठिकानों के साथ प्रदेश के सभी 10 ठिकानों पर रेड जारी है.

सुबह 6 बजे पहुंची टीम

शराब घोटाले मामले में ईओडब्लू ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. रविवार सुबह करीब 6 बजे रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में एक साथ ईओडब्लू की टीम ने अलग-अलग कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी. जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई में शराब और कोयला कारोबारियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया है.

रायपुर में भी रेड

राजधानी रायपुर में भी शराब कारोबारी अवधेश कुमार यादव के आवास पर दबिश दी गई, जहां तलाशी की कार्रवाई जारी है. राजधानी में ही 3 से 4 ठिकानों पर एक साथ रेड जारी है. हाल ही में आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई बड़े नाम सामने आए थे, जिनके आधार पर ईओडब्लू ने यह बड़ी कार्रवाई शुरू की है. फिलहाल, तलाशी अभियान जारी है और ईओडब्लू संदिग्ध लेन-देन और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds