लॉगिन

शराब पीने से 2 युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 

Chhattisgarh September 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
शराब पीने से 2 युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 

शराब पीने से 2 युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शराब पीने से 2 युवक की जान चली गई। शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद परिजन उन्हें सारंगढ़ के एक अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

इस मामले को लेकर आज सबेरे 9 बजे बिर्रा चौक मे करहि गांव के ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर चक्का जाम किया है। जिससे हसौद से शिवरीनारायण भटगांव से चांपा-कोरबा आवागमन बंद है। आपको बता दें ये वही करही गांव है जहां कुछ दिन पहले शराब पार्टी के बहाने बुलाकर, शराब पिलाकर युवा उप सरपंच को मौत के घाट उतार दिया गया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds