लॉगिन

ढाई लाख की लूट : फिश कंपनी का ड्राईवर पैसा कलेक्शन कर लौट रहा था, 3 बदमाशो ने की लूटपाट   

Chhattisgarh September 14, 2025 रिपोर्टर: shailesh
ढाई लाख की लूट : फिश कंपनी का ड्राईवर पैसा कलेक्शन कर लौट रहा था, 3 बदमाशो ने की लूटपाट   

ढाई लाख की लूट : फिश कंपनी का ड्राईवर पैसा कलेक्शन कर लौट रहा था, 3 बदमाशो ने की लूटपाट   

रायगढ़। लूट की घटना घटित हुई है। जिसमें एम्एम फिश कंपनी के ड्रायवर से ढाई लाख रुपए कैश लूटकर 3 बदमाश भाग निकले। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आरोपियों की तालाश में जूट गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक एमएम फिश कंपनी का माजदा वाहन का चालक मोहम्मद रफीक मछली सप्लाई करने के लिए धरमजयगढ़ की ओर आया था। जहां मछली सप्लाई कर रुपए कलेक्शन करने के बाद शाम को बिलासपुर जाने के लिए निकला। तभी रास्ते में जब वह खड़गांव से सिथरा के बीच पहुंचा। इसी दौरान एक्टिवा वाहन में सवार 3 बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और डरा-धमकाकर रफीक के पास रखे कलेक्शन के 2 लाख 57 हजार 660 रुपए को लूट लिए।

इसके बाद मामले की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को लगी, तो गांव वालों की काफी भीड़ इक्ट्ठा होने लगी और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने एक्टिवा वाहन छोड़कर जंगल के रास्ते से भाग निकले। बताया जा रहा है कि स्कूटी के नंबर प्लेट को बदमाशों ने छिपाया था। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच में जूटी हुई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds