लॉगिन

इलेक्ट्रिक गाड़ी में जोरदार धमाके के साथ लगी आग, गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक

Chhattisgarh September 14, 2025 रिपोर्टर: shailesh
इलेक्ट्रिक गाड़ी में जोरदार धमाके के साथ लगी आग, गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक

इलेक्ट्रिक गाड़ी में जोरदार धमाके के साथ लगी आग, गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक

बिलासपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दोपहिया इलेक्ट्रिक गाड़ी में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वाहन मालिक ने इसके पीछे वाहन एजेंसी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। जानकारी के अनुसार, गाड़ी मालिक ने पहले ही वाहन में तकनीकी समस्या की शिकायत की थी और इसे सर्विसिंग के लिए एजेंसी को सौंपा था। लेकिन एजेंसी द्वारा लगातार टालमटोल किया गया और समस्या का समाधान समय पर नहीं किया गया। गाड़ी मालिक का आरोप है कि यदि समय रहते वाहन की मरम्मत कर दी जाती तो यह हादसा टल सकता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह अचानक इलेक्ट्रिक गाड़ी में जोरदार आवाज हुई और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की है। कोतवाली थाना प्रभारी ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक रूप से माना जा रहा है कि गाड़ी की बैटरी में कोई तकनीकी खराबी या ओवरहीटिंग की वजह से आग लगी होगी।

हालांकि, वाहन मालिक द्वारा एजेंसी पर लगाए गए आरोपों की भी गहराई से जांच की जाएगी। इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाओं की मुख्य वजह बैटरी की खराबी, चार्जिंग में गड़बड़ी या समय पर मरम्मत न कराना हो सकती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है। इस घटना ने इलेक्ट्रिक वाहन की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उपभोक्ता संगठन ने कहा है कि वाहन कंपनियों और सर्विसिंग एजेंसियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे शिकायतों का समय पर समाधान करें और तकनीकी खराबी की अनदेखी न करें।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds