VIDEO सीआरपीएफ की अनोखी पहल : जवानों ने बनाया झुला पुल, दर्जभर से अधिक गावो के ग्रामीण और शिक्षक कर रहे आवागमन

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ  ने झूला पुल का निर्माण किया है। ग्रामीणों को बाढ़ से बचाने और सुविधाओं के लिए इलाके में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने यह पुल तैयार किया है। बाढ़ के दौरान दर्जन भर से अधिक गांवों के ग्रामीण और इलाके में पदस्थ शिक्षक इसी झूला पुल के भरोसे आना जाना किया करते हैं।

दरअसल, यह पुल बीजापुर जिले के धुर नक्सल प्रभावित गंगालूर इलाके के पालनार-तोड़का क्षेत्र में बना है। इसके पहले ऐसे इलाको में नक्सलियों की मदद से ग्रामीण इर तरह के पुल तैयार किया करते थे। वहीं पालनार और तोड़का इलाके को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण कार्य जारी है। फिलहाल सीआरपीएफ के जवानों ने झूला पुल का निर्माण कर ग्रामीणों और शिक्षकों को बड़ी राहत तो जरूर दे दी है।

शिक्षाद्वत की हत्या का विरोध

वहीं सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा शिक्षादूत की हत्या के विरोध शिक्षादूत एकजुट हुए हैं। चिंतागुफा में जिले के शिक्षादूतों ने बैठक की। नक्सलियों से शिक्षादूतों पर मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद अब शिक्षादूतों ने सबूत मांगा है। वहीं बैठक में शिक्षादूतों प्रशासन से भी सवाल किया। हाल में सिलगेर में शिक्षादूत की हत्या के बाद शिक्षादूतों ने की हत्या की निंदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds