लॉगिन

रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी से 1.9 करोड़ की ठगी,सीबीआई अफसर बन ठगों ने की वसूले पैसे

Chhattisgarh August 31, 2025 रिपोर्टर: shailesh
रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी से 1.9 करोड़ की ठगी,सीबीआई अफसर बन ठगों ने की वसूले पैसे

रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी से 1.9 करोड़ की ठगी,सीबीआई अफसर बन ठगों ने की वसूले पैसे

बिलासपुर : जिले से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां सरकंडा इलाके में ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर 72 वर्षीय रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी को तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा, इस दौरान उनसे 1.9 करोड़ ऐंठ लिए.

सीबीआई अफसर बन रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी करोड़ों ठगी

इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब छह महीने बाद उनका बेटा घर लौटा और पिता ने पूरी आपबीती बताई. मोपका पाटलीपुत्र कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम दुबे जनवरी में ठगी का शिकार बने. उन्हें फोन करने वाले शख्स ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए आरोप लगाया कि नौकरी के दौरान उन्होंने गड़बड़ी की थी, वीडियो कॉल पर पूछताछ के बाद जालसाजों ने उन्हें जांच से बचाने के नाम पर लगातार रुपये जमा करने का दबाव बनाया.

3 महिने तक वसूले पैसे

जनवरी से मार्च के बीच डरे-सहमे वृद्ध ने करीब एक करोड़ नौ लाख रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए, उन्हें सख्त हिदायत दी गई थी कि किसी को जानकारी न दें। बेटे के बाहर रहने की वजह से उन्होंने किसी से मदद भी नहीं मांगी, अगस्त में बेटा लौटा तो पूरा मामला सामने आया. फिलहाल सरकंडा पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds