लॉगिन

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अपहरणकर्ता को महाराष्ट्र से दबोचा, बालिका को सुरक्षित छुड़ाया

Chhattisgarh August 30, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अपहरणकर्ता को महाराष्ट्र से दबोचा, बालिका को सुरक्षित छुड़ाया

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अपहरणकर्ता को महाराष्ट्र से दबोचा, बालिका को सुरक्षित छुड़ाया

गरियाबंद/छुरा : पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। अपहरण और दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना छुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 जुलाई 2025 को उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। इस पर थाना छुरा में अपराध क्रमांक 99/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया|

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी सुरागों के आधार पर महाराष्ट्र के पनवेल से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रमेश दुबे पिता स्व. यज्ञनारायण दुबे, उम्र 39 वर्ष, निवासी अटरिया थाना सेम्हरिया, जिला रीवा (मध्यप्रदेश), हाल निवासी इन्द्रानगर तुरभा पनवेल (महाराष्ट्र) के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से अपहृता को सुरक्षित छुड़ाकर छुरा लाया गया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं पीड़िता को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने छुरा पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की सराहना की है और निर्देश दिए हैं कि ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत जिले में लापता बच्चों की तलाश और भी तेज की जाए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds