लॉगिन

घर के बाथरूम में मिला निगरानी बदमाश का शव, हर एंगल से पुलिस कर रही जांच

Chhattisgarh August 28, 2025 रिपोर्टर: shailesh
घर के बाथरूम में मिला निगरानी बदमाश का शव, हर एंगल से पुलिस कर रही जांच

घर के बाथरूम में मिला निगरानी बदमाश का शव, हर एंगल से पुलिस कर रही जांच

दुर्ग : जिले के कोहका स्थित स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में गुरुवार को एक निगरानी बदमाश का शव उसके घर के बाथरूम में मिला। मृतक की पहचान प्रेमलाल चौहान उर्फ प्रेमा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देश पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पोस्टमॉर्टम के बाद होगा खुलासा

प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आ सकेगी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मृतक की हाल की गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। प्रेमलाल निगरानी बदमाश था, इसलिए पुलिस आपसी रंजिश और पुराने विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds