फर्जी मार्कशीट से नौकरी : अजीज पब्लिक स्कूल के संचालक की बेटी गिरफ्तार, पहले भी 8 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में फर्जी मार्कशीट के आधार पर नौकरी करने के मामले में लगातार एक्शन जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक और युवती को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मामते में 4 महिलाओं समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चूका है। 2024-25 में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में 4 महिलाओं के 8वीं के मार्कशीट फर्जी पाए गए थे।

मामले की शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने जांच कराई थी। जिसके बाद जांच में सभी महिलाएं दोषी पाई गई। मामले में महिला बाल विकास विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं अजीज पब्लिक स्कूल के संचालक समसुद्दीन अंसारी और उसके पुत्र को भी गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद अब पुत्री की भी गिरफ्तारी हुई है।

क्या है पूरा मामला

बीते 25 अगस्त को बलरामपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी पाने वाली चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामला आंगनबाड़ी सहायिका के पद से जुड़ा है। जहां आठवीं कक्षा की फर्जी अंकसूची के आधार पर इन महिलाओं ने नौकरी हासिल थी।

अलग- अलग केन्द्रों में कर रही थी नौकरी

विकासखंड शंकरगढ़ के ग्राम कोठली, जार्गिम, महुआडीह और बेलकोना स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में ये महिलाएं पदस्थ थीं। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने मामले की जांच करवाई, जिसमें धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है। इसके बाद चारो महिलाओं को बर्खास्त कर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जांच रिपोर्ट मके आधार पर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई, जिस पर कार्रवाई करते हुए शंकरगढ़ पुलिस ने चारो को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds