लॉगिन

लखपति भिखारी के घर चोरी : तीजा मनाने गई थी मायके, चोरो ने ढाई लाख से ज्यादा नकदी कर दिए पार

Chhattisgarh August 28, 2025 रिपोर्टर: shailesh
लखपति भिखारी के घर चोरी : तीजा मनाने गई थी मायके, चोरो ने ढाई लाख से ज्यादा नकदी कर दिए पार

लखपति भिखारी के घर चोरी : तीजा मनाने गई थी मायके, चोरो ने ढाई लाख से ज्यादा नकदी कर दिए पार

बालोद. भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली बुजुर्ग महिला के घर से 2 लाख 54 हजार रुपए की चोरी का मामला सामने आया है. महिला तीज पर्व मनाने गई थी. इस दौरान अज्ञात चोर ने सूने मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पूरा मामला देवरी थाना क्षेत्र के नाहंदा गांव का है.

पीड़ित महिला की शिकायत पर देवरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, महिला अमृत वैष्णव ने भीख मांगकर 4 हजार जुटाए थे. साथ ही अपने मकान का एक हिस्सा बेचकर 2 लाख 50 हजार रुपए घर पर रखा था.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds