लॉगिन

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड से बंद नहीं होगा इलाज, प्राइवेट अस्तपालों को 375 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी

Chhattisgarh August 28, 2025 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड से बंद नहीं होगा इलाज, प्राइवेट अस्तपालों को 375 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड से बंद नहीं होगा इलाज, प्राइवेट अस्तपालों को 375 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों ने 1 सितंबर से आयुष्मान से फ्री इलाज बंद करने की घोषणा की थी. इसके बाद शासन ने बुधवार को 375 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का दावा है, कि क्लेम की बकाया राशि का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा.

आईएमए ने आयुष्मान कार्ड से बंद करने की दी थी चेतावनी

दरअसल निजी अस्पतालों को पिछले 6 माह से फ्री इलाज के क्लेम का भुगतान नहीं किया जा रहा था. ये रकम बढ़ते हुए 700 करोड़ से ज्यादा हो गई थी. बार-बार संपर्क करने के बावजूद भुगतान के संबंध में कोई घोषणा नहीं की जा रही थी. इससे नाराज होकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आयुष्मान से इलाज बंद करने का निर्णय लिया था. आईएमए की घोषणा में निजी अस्पतालों से जुड़े सभी संगठन शामिल थे.

प्राइवेट अस्तपालों को 375 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी

इसके बाद शासन स्तर पर निजी अस्पतालों के लंबित क्लेम दावों के भुगतान की प्रक्रिया शुरू की गई. पहली किस्त की रकम जारी गई. स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी होने के साथ ही निजी अस्पतालों को उनके क्लेम के हिसाब से बकाया दावों का भुगतान शुरू हो गया है. शासन ने बुधवार को 375 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का दावा है, कि क्लेम की बकाया राशि का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds