लॉगिन

नेत्रहीन नाबालिग से गैंगरेप : पीड़िता ने मामा के बेटों पर लगाया आरोप, आरोपी फरार

Chhattisgarh August 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नेत्रहीन नाबालिग से गैंगरेप : पीड़िता ने मामा के बेटों पर लगाया आरोप, आरोपी फरार

नेत्रहीन नाबालिग से गैंगरेप : पीड़िता ने मामा के बेटों पर लगाया आरोप, आरोपी फरार

सरगुजा। सरगुजा से एक शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नेत्रहीन नाबालिग को हवस का शिकार बनाया गया है। नाबालिग जब गर्भवती हुई तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक नेत्रहीन नाबालिग लड़की के साथ उसके मामा के दो बेटों से सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपी पिछले 5-6 महीनों से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करते रहे और फिर लगभग ढाई महीने पहले गांव से फरार हो गए।

नाबालिग लड़की जब गर्भवती हुई तब जाकर उसने परिजनों को पूरी बात बताई और मामले का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही नाबालिग के परिजन उसे लेकर सीतापुर थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds