छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 3 दिन प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है, ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे मानसूनी गतिविधियां और तेज हो सकती हैं.

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में बिजली गिरने बादल गरजने और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है. बस्तर, नारायणपुर और दुर्ग में मौसम सामान्य रहेगा.

गरज-चमक के साथ बरसेंगे

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सूरजपुर और कोरिया जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां बिजली गिरने, गर्जन-तड़ित और अचानक तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

येलो अलर्ट के अंतर्गत सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds