दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की भुवनेश्वर में इमरजेंसी लैंडिंग, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भी विमान में मौजूद

रायपुर। रायपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को अचानक भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया। जब विमान को भुवनेश्वर में उतारा गया तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। एयर इंडिया द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी अभी तक नहीं दी जा रही है, आखिर किन कारणों से फ्लाइट को अचानक भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया। अब भुवनेश्वर में यात्री फंस गए है।

यात्रियों ने बताया कि विमान जैसे ही रायपुर एयरपोर्ट में लैडिंग करने वाली थी, इस दौरान अचानक विमान को फिर आसमान में ऊपर ले जाया गया, एक पल के लिए सभी यात्री सहम गए, आखिर हो क्या रहा है, तकनीकी खराबी का भी हवाला एयर इंडिया ने नहीं दिया, चुप्पी साधी हुई है। इस घटना से यात्री डरे हुए है। रायपुर आने के लिए अपनी अपनी सुविधा का इंतजाम करने में लगे हुए है। बता दें कि इस फ्लाइट A12793 की लैंडिंग आज सुबह 27 अगस्त को 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट में होनी थी।

मोदी एयर इंडिया का बयान

विजिबिलिटी कम होने की वजह से विमान को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया। 9.30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी। इसकी जानकारी यात्रियों को दे दी गई है। सभी यात्री सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds