लॉगिन

टमाटर चोरी करने गए बाप-बेटे की करंट से मौत, गांव में फैली सनसनी

Chhattisgarh August 25, 2025 रिपोर्टर: shailesh
टमाटर चोरी करने गए बाप-बेटे की करंट से मौत, गांव में फैली सनसनी

टमाटर चोरी करने गए बाप-बेटे की करंट से मौत, गांव में फैली सनसनी

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आय है, रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में बीती रात खेत में लगे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के अनुसार, मृतक जहुरु निषाद और उसका बेटा श्रवण निषाद खेत में टमाटर चोरी करने घुसे थे. तभी खेत मालिक विशाल पटेल के द्वारा लगाए गए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. सुबह जब खेत मालिक खेत पर पहुंचा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े देखा तो उनके होश उड़ गए एयर इसकी तत्काल सुचना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मार्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहारा भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds