दो लोगों की दर्दनाक मौत : एक की करंट लगने से तो दूसरे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रायगढ़। दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जूट गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। पहली घटना में बायसी लाखपतरा का रहने वाला रामप्रसाद राठिया 37 साल रविवार की सुबह साढ़े 8 बजे अपने खेत में बोर पंप चालू करने के लिए गया था। पंप को चालू करने हुकिंग कर रहा था, इसी दौरान वह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर जब उसकी पत्नी व भांचा चंद्रशेखर राठिया खेत पहुंचे।

उन्होंने देखा कि रामप्रसाद राठिया मृत हालत में वहां पड़ा हुआ है। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी परिजनों को देते हुए पुलिस को सूचना दी। ऐसे में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जहां प्रारंभिक जांच में करंट से मौत होने की जानकारी लगाने के बाद मर्ग कायम कर पुलिस आगे की जांच में जूट गई है। रविवार की सुबह धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना मिली की बराड़ीमुड़ा जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति फांसी पर लटका हुआ है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच करने पर उसके पास से आधारकार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त की जा रही है। बताया जा रहा है कि उसकी उम्र तकरीबन 40-45 के बीच होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds