लॉगिन

कबीर नगर इलाके में रायपुर पुलिस ने मारा छापा, 100 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई, 1 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh August 24, 2025 रिपोर्टर: shailesh
कबीर नगर इलाके में रायपुर पुलिस ने मारा छापा, 100 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई, 1 आरोपी गिरफ्तार

कबीर नगर इलाके में रायपुर पुलिस ने मारा छापा, 100 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई, 1 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, हेरोईन (चिट्टा) की सूचना सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर दिनांक 23.08.2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक ईशु अग्रवाल (भा.पु.से.), थाना प्रभारी कबीर नगर, आजाद चौक, आमानाका, सरस्वती नगर सहित उक्त थानों, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट व रक्षित केन्द्र के बलों सहित लगभग 100 सदस्यीय पुलिस टीम द्वारा तड़के प्रातः 05ः00 बजे थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर, वीरसावरकर नगर, आर.डी.ए.कालोनी तथा आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा हेरोईन सहित अन्य नशे के सामग्रियों की खरीदी/बिक्री/सप्लाई करने वालों, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त सहित पुराने अपराधियों के विरूद्ध छापेमारी कार्यवाही किया गया।

छापेमार कार्यवाही के दौरान थाना कबीर नगर में पंजीबद्ध चिट्टा हेरोईन के प्रकरण में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई तथा 20 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधिक प्रवृत्ति के आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की गई। इसके साथ ही लोगों को ड्रग्स, चिट्टा (हेरोईन) सहित अन्य सभी प्रकार के नशे से दूर रहने के संबंध में जागरूक भी किया गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds