लॉगिन

पति ने की पत्नी की गलादबाकर हत्या, हत्यारे ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने किया समर्पण

Chhattisgarh August 24, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पति ने की पत्नी की गलादबाकर हत्या, हत्यारे ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने किया समर्पण

पति ने की पत्नी की गलादबाकर हत्या, हत्यारे ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने किया समर्पण

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में तीजा त्योहार से पहले ही एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नेवई थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद सीधे थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम एकल दुबे (28 वर्ष) है, जो पेशे से पंडित बताया जा रहा है। उसने शनिवार दोपहर अपनी पत्नी दीक्षा दुबे (20 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद वह नेवई थाना पहुंचा और खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

मृतका का मायका राजनांदगांव में

मृतका दीक्षा दुबे का मायका राजनांदगांव में है। घटना की सूचना मिलते ही उसकी मां और बड़े पिता भिलाई पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि दीक्षा की मौत एक सुनियोजित हत्या है और पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महज 20 साल की उम्र में हुई दीक्षा की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

मायके पक्ष का कहना है कि आरोपी पति पहले से ही विवादों को लेकर दीक्षा को प्रताड़ित करता था। तीजा जैसे पारंपरिक पर्व से पहले घटी इस वारदात ने महिलाओं की सुरक्षा और दांपत्य जीवन में बढ़ते तनाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेवई थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds