लॉगिन

भतीजे ने की चाचा की हत्या : पहले पिलाई शराब, टांगी से हमला कर मारा, शव को जमीन में दफनाया, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh August 19, 2025 रिपोर्टर: shailesh
भतीजे ने की चाचा की हत्या : पहले पिलाई शराब, टांगी से हमला कर मारा, शव को जमीन में दफनाया, आरोपी गिरफ्तार

भतीजे ने की चाचा की हत्या : पहले पिलाई शराब, टांगी से हमला कर मारा, शव को जमीन में दफनाया, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड़फनगर में एक भतीजे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने चाचा के शव को जमीन में दफना दिया था। मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बलरामपुर जिले के पण्डरी गांव की बताई जा रही है। इस वारदात को अंजाम देने से पहले भतीजे ने चाचा को शराब पिलाई और उसके बाद टांगी से हमला कर दिया। इस दौरान चाचा की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी युवक ने चाचा के शव को जमीन में ही दफना दिया था।

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव को जमीन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds