लॉगिन

Viral Video: लड़के ने नदी में उतार दी पल्सर बाइक, लोग बोले- ये तो चमत्कार हो गया

Viral April 8, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Viral Video: लड़के ने नदी में उतार दी पल्सर बाइक, लोग बोले- ये तो चमत्कार हो गया

Viral Video: लड़के ने नदी में उतार दी पल्सर बाइक, लोग बोले- ये तो चमत्कार हो गया

Viral Video: आपने बाइक के साथ सड़क पर, मौत के कुएं में, पहाड़ियों के रास्ते पर स्टंट करते बहुत से लोगों को देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी को नदी में बाइक दौड़ते हुए देखा है? इंटरनेट पर इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस नजारे को देखकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबाने लेंगे।

नदी में चलाई बाइक

वायरल हो रहे इस वीडियो को Motor Octane नाम के एक पेज ने ट्विटर पर शेयर किया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘जहां चाह, वहां राह’ का सटीक उदाहरण। इस बारे में विचार? बहुत चालाक या बहुत जोखिम भरा? वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ पुल है और उसका दूसरा सिरा दूर है। बीच में नदी का पानी है। लड़का बाइक उठाता है और उसे पानी में उतार देता है। इसके बाद वो नदी का चक्कर लगाकर बाइक को पुल के दूसरे सिरे तक स्वैग से ले जाता है।

यहाँ देखे वाइरल विडियो

 

दिलेरी या बेवकूफी

वीडियो देख लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ इसे दिलेरी बता रहे हैं तो कुछ बेवकूफी। एक यूजर ने लिखा, ‘स्पष्ट रूप से जोखिम भरा। अगर इंजन में पानी चला जाए तो क्या होगा?’ दूसरे यूजर ने दावा किया कि यह असम में काफी आम है। उन्होंने लिखा, ‘स्थानीय लोग वहां की नदी को जानते हैं, वह बचपन से वहीं रह रहे होंगे, यह असम में आम है’।

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग लगातार कमेंट के जरिए इसपर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds