लॉगिन

13 हजार रुपये की मोबाइल लूट, कोर्ट ने सुनाई ऐतिहासिक सजा, सुनकर चौंक जाएंगे आप

Chhattisgarh August 5, 2025 रिपोर्टर: shailesh
13 हजार रुपये की मोबाइल लूट, कोर्ट ने सुनाई ऐतिहासिक सजा, सुनकर चौंक जाएंगे आप

13 हजार रुपये की मोबाइल लूट, कोर्ट ने सुनाई ऐतिहासिक सजा, सुनकर चौंक जाएंगे आप

रायपुर : रायपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां 13 हजार रुपये की मोबाइल लूटने मामले में कोर्ट ने ऐतिहासिक सजा सुनाई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे.ये पूरा मामला गुढ़ियारी थाना का है, जहां 3 साल पहले मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक पर चाकू से हमला करके 13 हजार रुपये के मोबाइल लूट की घटना हुई. लूट के इस मामले में रायपुर जिला कोर्ट ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. वहीं कोर्ट ने दोषियों पर 90 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है.

चोरों ने की 13 हजार रुपये की मोबाइल लूट

जानकारी के मुताबिक, 1 सितंबर 2022 को मॉर्निंग वॉक पर निकले देवेंद्र साहू से गोंदवारा के एकता नगर के पास बदमाशों ने 13 हजार रुपये के मोबाइल की लूट की और फरार हो गए. पीड़ित देवेंद्र साहू घटना वाले दिन सुबह लगभग 5:00 बजे के करीब एकता नगर के पास मॉर्निंग वॉक कर रहा था. इसी दौरान दो बदमाश एक्टिवा पर सवार होकर देवेंद्र साहू के नजदीक पहुंचे, उसका कॉलर पकड़ा और जेब से चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया.

कोर्ट ने बदमाशों को सुनाई उम्रकैद की सजा

इस घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को कोर्ट ने सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही एक बदमाश पर 40 हजार और दूसरे बदमाश पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है.लोक अभियोजक राहुल गुप्ता के अनुसार “कोर्ट ने शेख शब्बीर और आशीष मिर्जा को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ ही जुर्माना भी लगाया है. मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश शैलेश शर्मा की कोर्ट में हुई.”

कोर्ट ने कहा कि ऐसी घटना से भय का वातावरण निर्मित होता है. आरोपियों को सजा सुनाते हुए कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा “आज आम नागरिकों का जीवन असुरक्षित हो गया है. इसलिए केवल चोट की प्रवृत्ति महत्व नहीं रखती बल्कि यह चिंता का विषय है कि वही व्यक्ति सुबह या कभी भी घर से घूमने या जाने के लिए निकलता है और उस व्यक्ति के साथ लूटपाट जैसी घटना करने के साथ ही चोट पहुंचाई जाती है. उस स्थिति में उस व्यक्ति और उसके परिवार और आसपास के लोगों में भय का वातावरण निर्मित हो जाता है.” इस सजा को कानून व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है जो अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मिसाल बनेगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds