लॉगिन

सड़क हादसे में 2 काँवरियो की मौत : धमतरी के रुद्रेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा

Chhattisgarh August 4, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सड़क हादसे में 2 काँवरियो की मौत : धमतरी के रुद्रेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा

सड़क हादसे में 2 काँवरियो की मौत : धमतरी के रुद्रेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे की खबर सामने आई है। एक अज्ञात वाहन ने तीन कांवरियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया है। वे तीनों जल चढाने के लिए मंदिर जा रहे थे। पूरा मामला अर्जुनी थाना अंतर्गत का है।

मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन तीन कांवरियों को तेलीनसत्ती गांव के पास टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि दो कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। ये तीनों धमतरी के र्रेश्नर मंदिर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds