लॉगिन

पुरानी रंजिश बनी ‘हिंसा’ : युवक को कुल्हाड़ी से काटा, पुलिस को 4 घंटे तक रोका और किया पथराव

Chhattisgarh August 3, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पुरानी रंजिश बनी ‘हिंसा’ : युवक को कुल्हाड़ी से काटा, पुलिस को 4 घंटे तक रोका और किया पथराव

पुरानी रंजिश बनी ‘हिंसा’ : युवक को कुल्हाड़ी से काटा, पुलिस को 4 घंटे तक रोका और किया पथराव

बलौदाबाजार. बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच बीती रात जबरदस्त झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के बाद झबड़ी गांव के निवासी नानू की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रायपुर रेफर किया गया है. घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है. वहीं आोरपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया.

मामले पर पुलिस ने उस वक्त ठोस कार्रवाई नहीं की और आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए थे, जिससे वैमनष्यता बरकरार थी. इसके बाद बीते शाम आरोपी अजय केवट और लकी केवट ने मृतक युवक और उसके दोस्त को अपने गांव के आसपास गुजरते देखा, फिर क्या था, तेज धारदार हथियार से मृतक त्रिलोकचंद कौशिक उर्फ नानू और उसके दोस्त हेमचंद्र पर भी हमला कर दिया. घायलों को तत्काल ग्रामीणों ने कसडोल के स्वास्थ्य केन्द्र लाया. जहां डाक्टर ने नानू को मृत घोषित किया, वहीं घायल युवक को रायपुर रिफर किया गया है.

पुलिस वाहन पर ग्रामीणों ने किया पथराव

घटना के बाद जब कसडोल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने मडकड़ा गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने टीम को गांव के बीच चौराहे पर कई घंटो तक घेरे रखा. तनावपूर्ण स्थिति देख एएसपी अभिषेक सिंह और कसडोल एसडीएम अतिरिक्त पुलिस बल के साथ गांव पहुचें, जहां एसडीएम और कसडोल एसडीओपी के वाहन में ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. जिससे दो वाहनों की शीशे टूट गए. घंटो मशक्कत के बाद 2 आरोपी अजय केवट और लक्की केवट की गिरफ्तार कर कसडोल थाना लाया गया है. वहीं सुरक्षा की दृष्टि से अभी भी पुलिस बल तैनात है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds