लॉगिन

फर्जी निकली लूट की घटना : शिकायतकर्ता ही निकला कहानी का मास्टरमाइंड, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh August 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
फर्जी निकली लूट की घटना : शिकायतकर्ता ही निकला कहानी का मास्टरमाइंड, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फर्जी निकली लूट की घटना : शिकायतकर्ता ही निकला कहानी का मास्टरमाइंड, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर। दिनदहाड़े 11 लाख 79 हजार आठ सौ रुपये लूट की घटना फर्जी निकली। दीपेश देवांगन निवासी चोरिया द्वारा थाना बाम्हनीडीह में लगभग शाम 5 बजे उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने पूर्व से व्यावसायिक परिचित ग्राम करनौद से किरीत सिन्हा नामक व्यक्ति से 11,79,800/- रुपए प्राप्त कर यूनियन बैंक चांपा में जमा करने जा रहा था।

इसी दौरान बम्हनीडीह के आगे पूछेली, अमोदी गांव के पास पहुंचा था तभी बाइक में सवार तीन लड़कों ने जिसमें से दो ने स्कार्फ और बांधा था और एक ने टोपी पहनी थी उससे लिफ्ट मांगी और उसके नहीं रुकने पर उन तीनों पीछा करके बाइक सामने अडाकर मारपीट करके उसके बैग में लगभग 11,79,800 रु एवं लैपटॉप को लूट कर ग्राम पूछेली के पास अज्ञात तीन व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर नकदी रकम और स्वयं का लैपटॉप लूट लिए जाने की बम्हनीडीह पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना के बाद थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए जिले भर में नाकाबंदी, साइबर सेल की सहायता एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। परंतु घटनास्थल से किसी भी प्रकार की लूटपाट के साक्ष्य नहीं मिले, घटना स्थल की बारीकी से निरीक्षण, दीपेश देवांगन के द्वारा घटना की सूचना देने में की गई विलम्ब के साथ साथ बयानों में विरोधाभास होने, संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यवहार के आधार पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी टूट गया और कबूल किया कि उस पर करीब 8 लाख रुपये का कर्ज है, जिसे चुकाने की नीयत से उसने ₹11,79, 800रु/ का गबन कर लूट की झूठी कहानी गढ़ी और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।

प्रकरण की जांच/विवेचना दौरान पुलिस को भ्रमित करना पाए जाने से किरीत सिन्हा निवासी करनौद की रिपोर्ट पर थाना बम्हनीडीह में झूठी लूट की मास्टरमाइंड आरोपी दीपेश देवांगन के विरुद्ध (अमानत में ख़यानत) अपराध क्रमांक 70/2025 धारा 217, 316(2) BNS (पुलिस को झूठी सूचना देकर भ्रमित करना) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान दीपेश देवांगन के ग्राम चोरीया स्थित निवास से किरीत सिन्हा से बैंक में जमा करने ली गई संपूर्ण राशि ₹11,79,800/रु एवं लैपटॉप बरामद किया गया। आरोपी द्वारा बताया गया कि वह वर्ष 2018 से एकाउंटिंग, हिसाब किताब, खरीदी बिक्री एवं हवाला से संबंधित कार्यों में संलिप्त है तथा मेडिकल,कपड़ा दुकान , छड़, सीमेंट, कृषि केंद्र दुकानों से कच्चे -पक्के रूप में धन का लेन-देन करता रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds