लॉगिन

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी : फरार चल रहा पूर्व आरक्षक गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक की ठगी का आरोप

Chhattisgarh August 1, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नौकरी लगाने के नाम पर ठगी : फरार चल रहा पूर्व आरक्षक गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक की ठगी का आरोप

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी : फरार चल रहा पूर्व आरक्षक गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक की ठगी का आरोप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक ठगी के मामले में अहम सफलता सरकंडा पुलिस को मिली है। पुलिस ने करीब एक साल से फरार चल रहा पूर्व आरक्षक श्रीकांत मार्कां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2 लाख 5 हज़ार रुपये और एक कार हड़पने का गंभीर आरोप लगा था।

जानकारी के अनुसार, श्रीकांत मार्क ने अपनी पूर्व आरक्षक की पहचान का फायदा उठाकर लोगों को भरोसे में लिया और पीड़ित से मोटी रकम व कार ले लिया। मामला सामने आने के बाद से ही वह फरार चल रहा था, लेकिन सरकंडा ने सटीक जानकारी के आधार पर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में कबुल किया जुर्म

पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds