लॉगिन

पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 2 महंगी कारो से 30 किलो गांजा जप्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh August 1, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 2 महंगी कारो से 30 किलो गांजा जप्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 2 महंगी कारो से 30 किलो गांजा जप्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उड़ीसा से लाया जा रहा 30 किलोग्राम गांजा जब्त कर पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि थाना सकरी क्षेत्र के चोरभट्टी खुर्द निवासी गांजा मंगाकर अपने घर के सामने नीली बलेनो कार में रख रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने मौके पर दबिश दी और चारों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस कार्रवाई में जब्त किए

पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 30 किलो गांजा, 2 कारें (नीली बलेनो व सफेद अर्टिंगा), 3 मोबाइल फोन, 20 लाख से ज्यादा नगद, जब्त कर लिये है। चारों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी), 29 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds