लॉगिन

निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई : अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, 16 मकान ढहाए,10 एकड़ भूमि कब्जा मुक्त

Chhattisgarh July 31, 2025 रिपोर्टर: shailesh
निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई : अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, 16 मकान ढहाए,10 एकड़ भूमि कब्जा मुक्त

निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई : अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, 16 मकान ढहाए,10 एकड़ भूमि कब्जा मुक्त

रायपुर : राजधानी रायपुर में नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बोरिया खुर्द और संतोषी नगर इलाके में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 16 अवैध मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया और 10 एकड़ कृषि भूमि पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को रोककर कब्जा मुक्त कराया।

जानकारी के मुताबिक, बिल्डर कृषि भूमि पर गुपचुप तरीके से मकान बनाकर बेचने की फिराक में था। इसकी भनक लगते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर बुलडोजर चलवा दिया। कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारियों और बिल्डरों में हड़कंप मच गया है।

टीम ने आठ एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी रोक दिया। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी ताकि अवैध कब्जों को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds