लॉगिन

केरल की दो नन की गिरफ्तारी पर सियासत, आज इंडी गठबंधन के सांसद करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Chhattisgarh July 30, 2025 रिपोर्टर: shailesh
केरल की दो नन की गिरफ्तारी पर सियासत, आज इंडी गठबंधन के सांसद करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

केरल की दो नन की गिरफ्तारी पर सियासत, आज इंडी गठबंधन के सांसद करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो ननों की गिरफ्तारी का मामला बढ़ता जा रहा है. इस मामले में दिल्ली तक गूंज के बाद प्रदेश में भी हलचल तेज है. इस बीच 29 जुलाई को इन्डि गठबंधन के 4 सांसद और केरल के एक एमएलए रायपुर पहुंचे. रायपुर से 5 सदस्यों का डेलीगेट दुर्ग जेल पहुंचे थे. इसके बाद सभी ने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात थी.वहीं आज दो नन की गिरफ्तारी के मामले में इंडी गठबंधन के सांसद दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

5 सदस्यों का डेलीगेट पहुंचा दुर्ग जेल

29 जुलाई को इन्डि गठबंधन के 4 सांसद और केरल के एक एमएलए रायपुर पहुंचे. रायपुर से 5 सदस्यों का डेलीगेट दुर्ग जेल पहुंचा, जहां गिरफ्तार की गई दोनों ननों को रखा गया है. दोनों ननों से मुलाकात के पहले दुर्ग जेल में भी जमकर बवाल हुआ. इसकी जानकारी मिलते ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दखल की, जिसके बाद मामला शांत हुआ.

सांसदों ने की सीएम साय से मुलाकात

वहीं 5 सदस्यों के डेलीगेट ने कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय में मुलाकात की. उन्होंने साय से राज्य में हाल ही में चर्चा में आए धर्मांतरण प्रकरण की जानकारी साझा की. इस पर सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय और समरसता में विश्वास रखने वाला प्रदेश है, जहां सभी धर्मों के लोग सौहार्द्र से रहते हैं. मुख्यमंत्री ने सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच न्यायिक प्रक्रिया के तहत हो रही है. कानून स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रहा है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds