लॉगिन

मासूम बच्ची से अनाचार का प्रयास : 74 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

Chhattisgarh July 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मासूम बच्ची से अनाचार का प्रयास : 74 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

मासूम बच्ची से अनाचार का प्रयास : 74 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

कवर्धा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर लकड़ी के सहारे चल रही जिंदगी में भी बुजुर्ग की नियत मासूम बच्ची पर खराब हो गई. उसके साथ अनाचार करने का प्रयास किया. इस शर्मसार करने वाली घटना में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपी 74 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी दशरथ गुप्ता की नजर उस पर पड़ी. आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने घर बुलाया, जहां उसने उसके साथ मारपीट की और अनाचार का प्रयास किया. डरी-सहमी बच्ची ने घटना की जानकारी रोते हुए अपने परिजनों को दी.

बच्ची की आपबीती सुनते ही परिजन तुरंत महिला थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds