लॉगिन

दिनदहाड़े डेढ़ लाख की चोरी : नकदी-आभूषण सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले उड़े चोर

Chhattisgarh July 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
दिनदहाड़े डेढ़ लाख की चोरी : नकदी-आभूषण सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले उड़े चोर

दिनदहाड़े डेढ़ लाख की चोरी : नकदी-आभूषण सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले उड़े चोर

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। पलारी गांव में चोर सोना-चांदी और नगदी समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि, वे अब दिनदहाड़े भी वारदातों को अंजाम देने से नहीं कतरा रहे। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12:00 से 1:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस समय घर के सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे और बच्चे स्कूल-कॉलेज में थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर, अलमारी को भी तोड़ा और उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पार कर दिये।

महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले गए चोर

चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने केवल आभूषण और नगदी ही नहीं, बल्कि एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, ऋ्रण पुस्तिका, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड जैसे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी कर ले लिए। घटना की जानकारी तब मिली जब घर मालिक की पुत्री ने आकर देखा कि, दरवाजे का ताला टरटा हुआ है। अंदर अलमारी तथा तिजोरी के ताले भी क्षतिग्रस्त हैं। साथ ही कमरे में कपड़े और सामान बिखरे पड़े थे। इसे देखते हुए उसने अपने पिता को सूचना दी और पुलिस को बुलाया गया।

अलमारी से लिए गए उंगलियों के निशान

सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से दरवाजों और अलमारी से उंगलियों के निशानों के नमूने लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।

क्षेत्रवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था सुददढ़ करने की मांग

दिनदहाड़े इस प्रकार की चोरी की घटनाएं न केवल आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं, बल्कि पुलिस की सक्रियता और गश्त व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रही हैं। क्षेत्रवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था सुद्ढ़ करने की मांग की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds