नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू, सड़कों से लेकर अंदरूनी इलाकों तक सुरक्षाबलों ने तेज की सर्चिंग, बड़ी संख्या में जवान तैनात

जगदलपुर : आज से बस्तर में नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू हो गया है, जो 3 अगस्त तक चलेगा. शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सलियों ने अपने साथियों को याद कर एक वीडियो भी जारी किया है. जिसमें छत्तीसगढ़, तेलंगाना समेत अन्य राज्यों में मारे गए अलग-अलग डिवीजन के नक्सलियों की तस्वीरें हैं. वहीं सड़कों से लेकर अंदरूनी इलाकों तक नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया.

नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू

साथ ही गाने के माध्यम से नक्सलियों ने कहा कि इनके लिए हम आंसू नहीं खून बहाएंगे। नक्सलियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने यह वीडियो जारी किया है. इसमें केंद्रीय नेतृत्व से लेकर जोन स्तर तक के मृत नक्सलियों का जिक्र हैं. साथ ही गाने के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी और बदला लेने की बात की है. इस वीडियो में नक्सलियों ने अपने सेंट्रल कमेटी मेंबर, DVCM, PPCM, ACM मेंबर की तस्वीरें भी जारी की है.

सुरक्षाबलों ने तेज की सर्चिंग

बता दें इसे लेकर सड़क से लेकर अंदरूनी इलाको में डीआरजी कोबरा सीआरपीएफ़ एसटीएफ़ के जवान तैनात किये गये हैं. वहीं एसपी किरण चव्हाण व सीआरपीएफ डीआईजी आनन्द सिंह राजपुरोहित हर एक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds