जवानों ने नक्सलियों के तीन स्मारक किए ध्वस्त : सभी बड़े नक्सली लीडर्स, शहीदी सप्ताह के दौरान की गई कार्रवाई

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सली शहीदी सप्ताह के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआरपीएफ मालवेहि और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने कहचेनार के घने जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाया। जिसके दौरान नक्सलियों द्वारा बनाए गए तीन स्मारकों को ध्वस्त कर दिया गया।

ध्वस्त किए गए स्मारकों में सीसीएम आनंद सुदर्शन करटम, प्लाटून 16 के डिप्टी कमांडर रामसू कोर्राम, जयमन और महिला माओवादी लीडर सनिता के स्मारक शामिल हैं। यह सभी स्मारक नक्सलियों द्वारा अपने मारे गए लीडरों की याद में बनाए गए थे।

‘छातापानी जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद

वहीं 26 जुलाई को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी थी। बोडेन थाना क्षेत्र के घने छातापानी जंगल में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों ने डंप किए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किए थे। यह कार्रवाई संभावित बड़े नक्सली हमले की साजिश को नाकाम करने की दिशा में अहम है।

सीआरपीएफ और डीवीएफ (डिस्ट्रिक्ट वोलंटरी फोर्स) की संयुक्त टीम को जंगल में गश्त के दौरान यह बड़ी सफलता मिली। टीम ने मौके से एक नग देशी बंद्रक, 24 नग देशी बंटरक की गोलियां, बारूद, डेटोनेटर और अन्य नक्सली सामग्री जब्त की थी। शुरुआती जांच में संकेत मिले कि, नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे सुरक्षाबलों ने समय रहते विफल कर दिया। इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि ओडिशा नुआपाड़ा के एसपी जी.आर. राघवेंद्र ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds