हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स के आफिस पर चला बुलडोजर, इसी आफिस से चलता था सुदखोरी का काम

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, सूदखोर और फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर के ऑफिस को तोड़ने के लिए निगम की टीम पहुंची और उनके ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई की। निगम की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

बताया जा रहा है कि, रोहित तोमर ने अपनी पत्नी के नाम पर ऑफिस खोल रखा था और यहीं से सूदखोरी का काम करता था। बता दें कि, बदमाश तोमर बंधुओं का घर और ऑफिस भट्ठागांव के साईं नगर में स्थित है। निगम की टीम ने तोमर बंधुओं के दफ्तर पर बुलडोजर चलाया है। इस दौरान पुलिस और निगम की टीमें अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंची थी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस की टीम ने तोमर बंधुओं की तलाश तेज कर दी है।

ज्ञात हो कि रोहित और उसका भाई वीरेंद्र तोमर लंबे समय से फरार चल रहे हैं। दोनों भाइयों पर सूदखोरी, ममारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में अलग-अलग थानों में मामले दर्ज है। शिकायतें दर्ज होने के बाद से ही दोनों भाई फरार चल रहे हैं। पुलिस लगातार दोनों भाइयों की तलाश में जुटी हुई है। इतना ही नहीं पुलिस की टीम ने वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की पत्नियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उहने भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds