नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लंबा कार्यकाल :  सीएम साय बोले “आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं पीएम मोदी”

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सर्वाधिक  लोकप्रिय  नेता हो गए हैं। नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लंबा कार्यकाल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते  हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्री मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में हर क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाया है।पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। 140 करोड़ भारतवासियों का मान-सम्मान बढ़ा है और सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास को मूल मंत्र मानते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा बुलंद  किया है।  देश के पूरे 140 करोड़ भारतीयों के उत्थान के लिए वे  काम कर रहे हैं। श्री  मोदी आज विश्व के सर्वाधिक  लोकप्रिय  नेता के रूप में उभरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds