बारिश में ढह गया मकान : 1 बच्ची की मौत 6 लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया

बलरामपुर। मानसून के सक्रिय होने से बीते कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बलरामपुर जिले में बारिश से कच्चा मकान गिरा गया। इस दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। मकान में दबे 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बारिश की वजह से कई कच्चे मकान धराशायी हो गए हैं। वहीं बलरामपुर में मकान गिरने से 6 लोग दब गए। इसके बाद मोहल्ले वासियों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यह घटना रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 13 की बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

पूरा परिवार मलबे में दबा

लगातार बारिश से लगभग नदियां उफान पर हैं। कनहर नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, वहीं सिंदूर नदी गेउर नदी भी उफान पर है। लगातार बारिश की वजह से वार्ड क्रमांक 13 में एक कच्चा मकान ढह गया। घटना के समय प्रमोद रवि (35 वर्ष) अपनी पत्नी सुनीता व चार बच्चे-दीपक, राधा, काजल और खुशबू के साथ अंदर था। देर रात कच्चे मकान के भरभरा कर गिरने से पूरा परिवार मलबे में दब गया।

घायलों का इलाज जारी

मोहल्ले वालों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूम खुशबू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका ईलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds