लॉगिन

छत्तीसगढ़-ओड़िसा सीमा पर नक्सलियों की साजिश नाकाम, छाता पानी जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद

Chhattisgarh July 26, 2025 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़-ओड़िसा सीमा पर नक्सलियों की साजिश नाकाम, छाता पानी जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद

छत्तीसगढ़-ओड़िसा सीमा पर नक्सलियों की साजिश नाकाम, छाता पानी जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद

गरियाबंद। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़- ओडिशा सीमा पर सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बोडेन थाना क्षेत्र के घने छातापानी जंगल में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों ने डंप किए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किए हैं। यह कार्रवाई संभावित बड़े नक्सली हमले की साजिश को नाकाम करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

सीआरपीएफ और डीवीएफ (डिस्ट्रिक्ट वोलंटरी फोर्स) की संयुक्त टीम को जंगल में गश्त के दौरान यह बड़ी सफलता मिली। टीम ने मौके से एक नग देशी बन्दुक, 24 नग देशी बंटरक की गोलियां, बारूद, डेटोनेटर और अन्य नक्सली सामग्री जब्त की है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि, नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे सुरक्षाबलों ने समय रहते विफल कर दिया। इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि ओडिशा नुआपाड़ा के एसपी जी.आर. राघवेंद्र ने की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds