खेत किनारे मिला युवक का शव, हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांम्पा  : चौकी नैला पुलिस को सूचना मिली कि चौकी नैला क्षेत्र के क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिवनी बोड़सरा के बीच इंदिरा आवास मोहल्ला खेत तरफ एक युवक की शव पडा है, जिसकी सूचना पर तत्काल स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप सीएसपी कविता ठाकुर द्वारा फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण कर चौकी नैला में मर्ग क्रमांक 92/2025 धारा 194 BNSS कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया है।

मर्ग जांच दौरान प्रथम दृष्टिया घटना हत्या का अपराध होना पाए जाने से डाक्टर से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया जाकर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर हत्या करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds