लॉगिन

दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, जुए और सट्टे के पैसे पर शुरू हुआ विवाद बना खूनी झगड़े की वजह

Chhattisgarh July 26, 2025 रिपोर्टर: shailesh
दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, जुए और सट्टे के पैसे पर शुरू हुआ विवाद बना खूनी झगड़े की वजह

दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, जुए और सट्टे के पैसे पर शुरू हुआ विवाद बना खूनी झगड़े की वजह

रायपुर के सड्डू इलाके से आई है रूह कंपा देने वाली खबर, जहां एक युवक की सरेआम हत्या कर दी गई। घटना के पीछे जुए और सट्टे के जाल की कहानी सामने आ रही है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में जुए-सट्टे की दलदल ने एक और परिवार को बर्बाद कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, एक युवक की हत्या उसी के मोहल्ले के युवकों ने कर दी। आरोप है कि झगड़ा पहले पैसे के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ और फिर देखते ही देखते वह खून-खराबे में बदल गया।

रिपोर्ट में देखा जा सकता है कि कैसे भीड़ के सामने युवक को चाकू मारा गया और मौके से आरोपी भाग निकले। मोहल्ले वालों का कहना है कि ये सब पहले से तय था। हत्या के तुरंत बाद मोहल्ले की महिलाओं ने चीत्कार मचाई और पुलिस को सूचना दी गई।पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी पहले से कई बार पीड़ित को धमका चुके थे।महिलाओं ने बताया कि “सट्टा बंद करवाओ, नहीं तो अब हर हफ्ते लाशें उठेंगी।”

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds