लॉगिन

छत्तीसगढ़ में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

Chhattisgarh July 26, 2025 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

रायपुर. राजधानी रायपुर में बीती रात हुई जोरदार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. छत्तीसगढ़ में पश्चिम बंगाल के क्षेत्र में बने अवदाब के प्रभाव से आज भारी से बहुत भारी हो सकती है. मौसम विभाग ने बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है. वहीं दो दिन बाद बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है.

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है. गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 किमी/प्रति घंटे) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है. इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, कोरिया, बलरामपुर में मध्यम वर्षा की संभावना है. इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि एक अवदाब तटीय पश्चिम बंगाल और उससे लगे बांग्लादेश तट के पास स्थित है. इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तर उड़ीसा, झारखंड की ओर अगले 24 घंटे में पहुंचने की संभावना है. मानसून द्रोणिका जम्मू, चंडीगढ़, बरेली, गोरखपुर, पटना, बांकुरा, कोलकाता, अवदाब के केंद्र तक स्थित है. इसके अलावा एक द्रोणिका हरियाणा और उसके आसपास अवदाब के केंद्र तक उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड, उत्तर उड़ीसा होते हुए 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. दूसरा द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से उत्तर छत्तीसगढ़ तक 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर के लिए आज बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds