लॉगिन

नवा रायपुर में डिवाइडर से टकराई बाइक, हादसे में वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की हुई मौत

Chhattisgarh July 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नवा रायपुर में डिवाइडर से टकराई बाइक, हादसे में वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की हुई मौत

नवा रायपुर में डिवाइडर से टकराई बाइक, हादसे में वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की हुई मौत

रायपुर : नया रायपुर में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की सड़क हादसे में मौत हो गई. निखिल अपने दोस्त के साथ नया रायपुर घूमने गया हुआ था, इसी दौरान बाइक ओवर स्पीड होने के कारण डिवाइडर से टकरा गई और इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही मंत्री के भतीजे की मौत हो गई. घटनास्थल पर खुद वन मंत्री केदार कश्यप पहुंचे.

सड़क हादसे में मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की मौत

ये पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है, जहां सुबह-सुबह करीब 8 बजे वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप अपने दोस्त के साथ नया रायपुर घूमने गया हुआ था, इसी दौरान बाइक ओवर स्पीड होने के कारण डिवाइडर से टकरा गई और इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई.

घटनास्थल पर पहुंचे केदार कश्यप

मंत्री केदार कश्यप ने रायपुर SSP लाल उमेद सिंह से पूरी घटना की जानकारी ली. बाइक पर मंत्री के भतीजे के अलावा एक युवक और सवार था जिसका इलाज अस्पताल में जारी है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पूरे मामले की जांच कर रही है.

सीएम साय ने घटना पर जताया दुख

सीएम विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जाताया. उन्होंने लिखा कि- वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी के भतीजे एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप जी के सुपुत्र, निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल कश्यप परिवार को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करें.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds