लॉगिन

Yuzvendra Chahal संग देसी गाने पर जमकर थिरके Joe Root, ठुमके देख धवन-बिलिंग्स ने लिए मजे

Sports April 7, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Yuzvendra Chahal संग देसी गाने पर जमकर थिरके Joe Root, ठुमके देख धवन-बिलिंग्स ने लिए मजे

Yuzvendra Chahal संग देसी गाने पर जमकर थिरके Joe Root, ठुमके देख धवन-बिलिंग्स ने लिए मजे

नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) हमेशा से ही इंस्टाग्राम पर मस्ती-भरे अंदाज में रील्स शेयर कर फैंस को खूब इंटरटेन करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया है।

इस वीडियो में चहल इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट के साथ पंजाबी सॉन्ग पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे है। जो रूट को देसी अंदाज में नाचते देख फैंस काफी प्रतिक्रिया दे रहे है।

दरअसल, आईपीएल के 16वें सीजन के शुरू होते ही सभी भारतीय खिलाड़ी विदेश खिलाड़ियों की मौज लेते हुए नजर आ रहे है। हाल ही में राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें युज्वेंद्र चहल और जो रूट का डांस देख कर कोई हैरान रह गया है।

बता दें कि युजवेंद्र चहल अपने मस्ती-भरे अंदाज के लिए जाने जाते है, वहीं राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम में भी चहल को हमेशा मस्ती करते हुए देखा जाता है। हाल ही में वायरल हुई वीडियो में जो रूट और चहल डांस कर रहे है। इस वीडियो की शुरुआत में जो रूट अपना स्टेप भूल जाते है, उसके बाद चहल उन्हें वो स्टेप सिखाते हुए नजर आए।

 

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds