लॉगिन

Viral Video : ‘स्पलेंडर की जगह पल्सर बाइक मिल गई…’, दूल्हे के ठुमके देख लोगों ने कर दी खिंचाई!

Viral April 7, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Viral Video : ‘स्पलेंडर की जगह पल्सर बाइक मिल गई…’, दूल्हे के ठुमके देख लोगों ने कर दी खिंचाई!

Viral Video : ‘स्पलेंडर की जगह पल्सर बाइक मिल गई…’, दूल्हे के ठुमके देख लोगों ने कर दी खिंचाई!

सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप के वायरल होने की वजह दूल्हे के डांस स्टेप्स हैं। जी हां, उसने ठुमके लगाने में दुल्हन को इतनी तगड़ी टक्कर दी है कि इंटरनेट की जनता भी उसकी फैन हो गई है। कु

छ लोग तो दूल्हे की खुशी देखकर बोल रहे हैं कि भाई को स्पलेंडर की जगह पल्सर बाइक मिल गई है। जबकि कुछ लिख रहे हैं कि इसे कहते हैं शादी की खुशी। वैसे आपने कभी दूल्हा-दुल्हन को इस अंदाज में नाचते देखा है?

यहां देखें दूल्हे का जबर डांस वीडियो

https://www.instagram.com/reel/CpvNM1vJ-yz/?utm_source=ig_web_copy_link

 

दूल्हे की लचक तो गजब है…

इस Reel को इंस्टाग्राम यूजर @ayurvedicburnol2 ने 13 मार्च को पोस्ट गया था। इसे न्यूज फाइल किए जाने तक 8 लाख 89 हजार से अधिक व्यूज और 37 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सैकड़ों यूजर्स ने इस पर कॉमेंट भी किया है। एक शख्स ने लिखा- मम्मी को दिखा दी ये वीडियो, बोल रही हैं बहुत तगड़ा दहेज मिला है लगता है।

वहीं दूसरे बंदे ने लिखा कि दूल्हे की लचक गजब है। अन्य लोगों ने भी दूल्हे ठुमके लगाने पर टिप्पणी की है। इसी तरह से तमाम यूजर दूल्हे की खुशी देखकर उसे दहेज में स्पलेंडर की जगह पल्सर मिलने की बात कह रहे हैं। वैसे आपकी क्या राय है इस वीडियो को देखकर? कॉमेंट में जरूर बताइए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds