सीएम साय ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा “कांग्रेस का सभी चुनावों में सूपड़ा साफ हो गया, इसलिए कुछ भी बोल रहे”

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय निजी दौरे पर भिलाई पहुंचे. यहां उन्होंने विभिन्न राजनीतिक बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. दीपक बैज के छत्तीसगढ़ को अडानी का प्रदेश के बयान सीएम साय ने पलटवार किया. सीएम साय ने तर्क दिया कि विधानसभा चुनावों, लोकसभा चुनावों, निकाय और पंचायत चुनावों में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है, इसलिए वे कुछ भी बोल रहे हैं.’

कवासी लखमा को लेकर कहा- कोई फंसा नहीं रहा

कवासी लखमा मामले पर भी मुख्यमंत्री ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कवासी लखमा को कोई नहीं फंसा रहा. सीएम  साय ने जांच एजेंसियों पर विश्वास रखने की बात कही और बताया कि इन लोगों की लगातार जमानत खारिज हो रही है. इसके पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा था कि छत्तीसगढ़ अडानी का प्रदेश बनने जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds