लॉगिन

पुलिस ने लिया एक्शन : वायरल होने के चक्कर में नेशनल हाई-वे पर लगा दिया जाम, अब बुरी तरह फंसे 4 दोस्त

Chhattisgarh July 20, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पुलिस ने लिया एक्शन : वायरल होने के चक्कर में नेशनल हाई-वे पर लगा दिया जाम, अब बुरी तरह फंसे 4 दोस्त

पुलिस ने लिया एक्शन : वायरल होने के चक्कर में नेशनल हाई-वे पर लगा दिया जाम, अब बुरी तरह फंसे 4 दोस्त

बिलासपुर : रतनपुर नेशनल हाई-वे (NH-130) अब रफ्तार के दीवानों और सोशल मीडिया रील स्टार्स का नया अड्डा बन गया है. तभी चमचमाती लग्जरी गाड़ियों में सवार रसूखदार इस हाई-वे को अपना शूटिंग स्टूडियो समझ रहे हैं. इस हाई-वे पर चार यवुकों ने वायरल होने के चक्कर में रील बनाने के लिए ऐसा स्टंट किया, जिसे लंबा जाम लग गया. अब पुलिस ने चारों युवकों का चालान काटा है. साथ ही 2000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है.

हाई-वे पर स्टंटबाजी

सोशल मीडिया पर बिलासपुर-रतनपुर हाई-वे का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ, जिसमें चार युवा अपनी महंगी गाड़ियों में स्टंट करते दिखे. इनमें से एक युवक वेदांत शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम ID पर एक रील पोस्ट की, जिसमें उनके पिता विनय शर्मा का भी जिक्र था. वीडियो में वह और उनके साथी गाड़ियों की रेस और स्टंट करते नजर आए.

वायरल रील पर जनता का गुस्सा, युवक ने बंद की ID

रील के वायरल होने के बाद लोगों ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर गुस्सा जताया. मामला गरमाया तो वेदांत ने अपनी सोशल मीडिया आईडी ही बंद कर दी. लोगों का कहना है कि ऐसे युवा आज हाई-वे पर स्टंट कर रहे हैं. कल ये शहर की सड़कों पर खतरा बन सकते हैं.

पुलिस ने लिया एक्शन

नेशनल हाई-वे पर जाम कर चार युवकों को रील बनाना महंगा पड़ गया. पुलिस ने सभी युवकों का चालान काटा है. साथ ही 2000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

नया ट्रेंड: गाड़ी खरीदी, नियम तोड़े

सोशल मीडिया पर नई गाड़ी की डिलीवरी लेते ही कुछ युवाओं का अगला कदम बन गया है सड़कों पर स्टंट करना. न सुरक्षा की चिंता, न नियमों का पालन, न ही दूसरों की जान की परवाह.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds