लॉगिन

फरसा मारकर युवक की हत्या : दबंगई से परेशान दो सगे भाईयो ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh July 20, 2025 रिपोर्टर: shailesh
फरसा मारकर युवक की हत्या : दबंगई से परेशान दो सगे भाईयो ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरसा मारकर युवक की हत्या : दबंगई से परेशान दो सगे भाईयो ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीनगर बस्ती में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या गैती (फरसा) मारकर की गई, जिसमें मृतक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में मृतक की पहचान सुनील राव के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुनील राव बस्ती में दबंगई करता था और आए दिन मोहल्ले में लोगों को धमकाता रहता था। इसी विवाद के चलते दो सगे भाइयों ओमप्रकाश यादव और राहुल यादव ने गुस्से में आकर सुनील राव पर गैती से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की विस्तृत वजहों की जांच कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds