ईडी के एक्शन पर प्रियंका का ट्वीट : लिखा “छत्तीसगढ़ में हो रही विपक्ष की आवाज़ दबाने की कोशिश

रायपुर। कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड़ा ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रीट कर सरकार जंगलों को अडानी को देने का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम के बेटे को गिरफ्तार करने को लेकर भी तंज कसा है। साथ ही कहा कि, राज्य में विपक्ष की आवाज को भाजपा कुचलने रही है।

कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड़ा ने लिखा- भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अडानी जी को समर्पित कर दिए हैं। पेसा कानून और एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए जंगलों को तबाह किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे। उन्हें रोकने के लिए सुबह-सुबह ईडी ने उनके घर पर छापा मारा और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश. प्रियंका गांधी

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- पिछले 11 सालों में देश अच्छी तरह समझ चुका है कि ये जनता की आवाज को कुचलने और विपक्ष को दबाने के तरीके हैं। लेकिन ऐसे हथकंडों से सच को दबाना और विपक्ष को डराना नामुमकिन है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बघेल जी के साथ मजबूती से खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds