लॉगिन

डेयरी में युवक की नृशंस हत्या : गाय-भैस बाँधने की जगह में मिला खून से सनी लाश, सिर पर फावड़े से किया गया हमला

Chhattisgarh July 18, 2025 रिपोर्टर: shailesh
डेयरी में युवक की नृशंस हत्या : गाय-भैस बाँधने की जगह में मिला खून से सनी लाश, सिर पर फावड़े से किया गया हमला

डेयरी में युवक की नृशंस हत्या : गाय-भैस बाँधने की जगह में मिला खून से सनी लाश, सिर पर फावड़े से किया गया हमला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खमतराई थाना क्षेत्र के गोंदवारा इलाके के डेयरी में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान धनेश उर्फ धन्नू के रूप में हुई है, जो आपराधिक प्रवृत्ति का था और पूर्व में चोरी के एक मामले में जेल जा चुका था। उसका एक हाथ नहीं था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को धनेश चोरी की नीयत से इलाके की डेयरी में घुसा था। इसी दौरान उसका डेयरी की छत पर मौजूद एक व्यक्ति से विवाद हुआ। यह घटना शाम करीब 4 बजे की है। करीब एक घंटे बाद, डेयरी में गाय-भैंसों को बांधने वाली जगह पर उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। धनेश के सिर पर फावड़े से हमला किया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने जब मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की, तो सामने आया कि डेयरी की देखरेख उदय नामक कर्मचारी करता था। वारदात के बाद से वह लापता है। पुलिस को शक है कि उदय ने ही फावड़े से वार कर धनेश की हत्या की है। फ़िलहाल वह फरार है जिसकी पतासाजी पुलिस कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds